Birthastro Menu

इन चार राशि वालों से बेहद खुश रहते हैं शनिदेव, सदैव उनका आशीर्वाद रहता है आपके साथ...जानें क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?


  • Jul 29, 2023
Jul 29, 2023

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। वैसे तो शनिदेव से सभी डरते हैं लेकिन शनि देव न्याय के देवता है और ऐसे ही किसी को दंड नहीं देते बल्कि उसके कर्म के अनुसार फल देते है। शनि महाराज अच्छे कर्म करने वाले को शुभ और बुरे कर्म करने वालों को अशुभ फल की प्राप्ति करवाते है।

वैसे तो शनि देव को क्रूर ग्रह माना जाता है। किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि मजबूत स्थिति व्यक्ति को रंक से राजा बना सकती है तो शनि की कमजोर स्थिति व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर सकती है। किंतु कुछ राशियां ऐसी है जो शनि की प्रिय राशियों में गिनी जाती है। जिस पर शनिदेव हमेशा अपनी कृपा बरसाते रहते हैं।


शनि देव की प्रिय राशियां 


तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर देवी-देवता की कुछ प्रिय राशियां होती हैं, जो उन पर विशेष रूप से मेहरबान रहती हैं. बता दें कि शनि देव की प्रिय राशियों में तुला राशि के जातक बेहद खास माने गए हैं। बता दें कि तुला राशि शनि की उच्च राशि मानी जाती है। ऐसे में शनि तुला राशि वालों पर हमेश ही मेहरबान रहते हैं और निरंतर उन पर कृपा बनी रहती है। ऐसे में अगर इन राशि वालों के जीवन में किसी प्रकार  की कठिनाई आती है, तो उन्हें लंबे समय तक जूझना पड़ता है। 


वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की रुचि कला व संगीत के प्रति रहती है । पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलता है। आय में वृद्धि होगी, वाहन सुख मिलेगा। शनि आत्मविश्वास में वृद्धि करते है बस आपको अपनी भावनाओं को वश में रखना आवश्यक है। किसी भी तरह का वाद- विवाद आपको नुकसान पहुंचा सकता है। 


मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के लोगों पर भी शनि की विशेष कृपा बरसती है. इन राशि वालों पर शनि अपने अशुभ प्रभाव नहीं पड़ने देते। इसके पीछे कारण ये है कि शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं। ऐसे में जब शनि कुंडली में शुभ स्थान पर होते हैं, तो इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में शुभ फल प्रदान करते हैं।


कुंभ राशि

बता दें कि कुंभ राशि वाले लोग भी इस मामले में बेहद लकी माने जाते हैं। शनि देव इन राशि के जातकों पर भी खूब कृपा बरसाते हैं। इन राशि वालों पर शनि की विशेष दृष्टि बनी रहती है। साथ ही, जातकों को सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होती है। आर्थिक मामलों में भी शनि देव इन लोगों पर खूब मेहरबान होते हैं। शनि देव की कृपा से इन लोगों को आक्समिक धन लाभ होता है।


Tags

Recent Posts