Birthastro Menu

अधिक मास में जरूर कर लें तुलसी के यह उपाय, घर में धन धान्य की होने लगेगी बौछार


  • Jul 23, 2023
Jul 23, 2023

पुरुषोत्तम मास को बेहद पुण्यकारी महीना माना जाता है। हर तीन साल बाद ये मास आता है। इसे मलमास और अधिक मास के नाम से भी जाना जाता है। अधिक मास के दौरान भगवान विष्णु के साथ भोलेनाथ की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। 

धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रतिदिन तुलसी की सेवा करने से मनुष्य के जीवन में खुशहाली आती है और अपार धन और समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। वैसे भी तुलसी जी भगवान विष्णु जी को अतिप्रिय होने तथा पुरुषोत्तम मास यानी अधिक मास श्री विष्णु का माह होने और इन दिनों श्रीहरि विष्णु का विशेष पूजन होने के कारण इन दिनों तुलसी की पूजन और कुछ खास उपाय करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा धन व सुख की प्राप्ति होती है।


अधिक मास में जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय


- हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पूजनीय माना गया है। ऐसे में अधिक मास की पंचमी तिथि के दिन तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करें। इससे धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही शत्रुओं का नाश होता है।


- इस माह यदि प्रतिदिन जल में तुलसी के पत्ते डालकर स्नान किया जाए तो तीर्थ स्नान का फल मिलता है तथा श्री विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।


- तुलसी की पूजा करते समय 'महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते' इस मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


- तुलसी के पत्ते को एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या एनी किसी धन के स्थान पर बांधकर रखने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है। साथ शाम के समय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाना भी बहुत ही प्रभावशाली होता है।


- पुरुषोत्तम मास में हर दिन सुबह के समय तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करते समय 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि यह कार्य रविवार और एकादशी के दिन ना करें। जिस घर में प्रतिदिन तुलसी पूजा होती है। वहां धन की कोई कमी नहीं होती है।


- तुलसी पूजा के समय पौधे की परिक्रमा जरूर करें और मन ही मन अपनी कामना को दोहराएं। साथ ही अधिक मास में तुलसी के पौधे को लाल रंग की चुनरी जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।


- धार्मिक मान्यता के अनुसार हर घर के बाहर तुलसी का पौधा होने से घर में पवित्रता बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होकर व्यापार में निरंतर उन्नति मिलती है।


- सावन का महीना भी चल रहा है। यह माना जाता है कि अधिक मास में घर के आंगन में तुलसी का पौधारोपण करने से गृह क्लेश और अशांति दूर होती है।


- तुलसी भगवान विष्णु के सिर पर शोभित रहती हैं, अतः इन दिनों तुलसी पत्ता मुंह में डालने से व्यक्ति के जीवन से सारे संकट दूर होते जाते हैं।

Tags

Recent Posts