2022 का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लग रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी भागों में और आंशिक ग्रहण शेष राज्यों में नजर आएगा। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर आ रहा है इसलिए सूतक काल मान्य होगा। आपको बता दें कि सूर्य व चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लगता है और साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा।
भारत में कब लगेगा चंद्र ग्रहण
दिवाली के बाद लगे साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के 15 दिन के बाद चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो साल का आखिरी ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार, चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरु होगा और 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाएगा।
भारत में कहां कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण
भारत में साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण गुवहाटी, रांची, पटना, सिलिगुड़ी और कोलकाता समेत देश की राजधानी दिल्ली में भी दिखाई पड़ेगा। चंद्र ग्रहण भारत में दिखने के कारण इस अवधि में विशेष सावधानी बरतनी होगी।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल
चंद्र ग्रहण का सूत काल 9 घंटे पहले से शुरु होता है अतः सूतक काल 8 नवंबर को सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरु होगा।
सूतक काल के दौरान इन बातों का ध्यान रखें
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के समय को आमतौर पर अशुभ मुहूर्त माना जाता है। जिस दौरान शुभ कार्य करने वर्जित होते हैं। सूतक ग्रहण समाप्ति के बाद धर्म स्थलों को फिर से पवित्र किया जाता है।
- सूतक काल के समय भोजन नहीं करना चाहिए। जल का सेवन नहीं करना चाहिए। ग्रहण से पहले जिस पात्र में पीने का पानी रखते हों उसमें कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए।
- ग्रहण के बाद पीने के पानी को अवश्य बदल लेना चाहिए। वैज्ञानिक शोधों के अनुसार भी ग्रहण के समय मनुष्य की पाचन शक्ति शिथिल हो जाती है। ऐसे में उनके पेट में दूषित अन्न या पानी नहीं जाए।
- चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया आदि से विशेष रूप से बचना चाहिए। यदि ग्रहण के वक्त गर्भवती महिला घर से बाहर जाती है तो गर्भ में पल रहे शिशु के ऊपर चंद्र- सूर्य व राहु- केतु संबंधित दोष पड़ने की संभावना बनी रहती है।
- ग्रहण के समय खाना बनाना और खाना खाना दोनों ही वर्जित होता है। लेकिन बुजुर्ग गर्भवती महिला और बच्चे अपनी जरूरत के अनुसार खा सकते हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Copyright © 2010 - 2022 Birthastro.com. All Right Reserved.